कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स, 30 के बाद जवां त्वचा के लिए डाइट में करें शामिल

विटामिन सी से भरपूर फल संतरा, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल विटामिन सी से भरपूर हैं। यह विटामिन कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, केल और ब्रोकली में विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये कोलेजन बढ़ाने के साथ त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

बीज और नट्स चिया सीड्स, अलसी, बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 और विटामिन ई होता है, जो त्वचा को पोषण देता है।

दही और पानी दही में प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर करते हैं, और पर्याप्त पानी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दोनों कोलेजन के लिए जरूरी हैं।

फैटी फिश सालमन, मैकेरल और टूना जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट रखती हैं और सूजन कम करती हैं।