नौतपा के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं, तो पानी की बोतल हमेशा साथ रखें, वरना भीषण गर्मी में परेशानी हो सकती है।
गर्मी से बचाव के लिए डाइट में पानी वाले मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, अनानास और खीरा शामिल करें। ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और हीट स्ट्रोक से बचाते हैं।
धूप में निकलते वक्त सनग्लासेज, टोपी और स्टॉल का इस्तेमाल करें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें और गर्दन को स्टॉल से ढकें ताकि सीधी धूप से बचा जा सके।
मेहंदी की ठंडी तासीर शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती है। हाथ-पैरों पर मेहंदी और सिर पर चंदन या मेहंदी का लेप लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है और हीट वेव से राहत मिल सकती है।