कबाड़ नहीं, काम की चीज है आपका पुराना अखबार! इन 5 तरीकों से करें उपयोग

किचन शेल्फ और अलमारी की सफाई में सहायक पुराने अखबारों को अलमारी, रसोई के शेल्फ या दराज में बिछाकर नमी और गंदगी से बचाया जा सकता है। यह जगह साफ-सुथरी रहती है और साफ करना भी आसान हो जाता है।

2. कांच और शीशे चमकाने का आसान तरीका ग्लास या मिरर की सफाई के लिए पुराने अखबार का इस्तेमाल करें। थोड़ा सा ग्लास क्लीनर लगाकर अखबार से पोंछने पर शीशा चमकने लगेगा और निशान भी नहीं पड़ेंगे।

गीले जूते या बैग सुखाने के लिए इस्तेमाल करें भीग गए जूतों या बैग के अंदर अखबार भर देने से वह जल्दी सूखते हैं और उनकी शेप भी बनी रहती है।

4. उपहार पैकिंग में क्रिएटिव टच अखबार पुराने अखबारों का इस्तेमाल गिफ्ट रैपिंग में करें। ये दिखने में यूनिक लगते हैं और साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहतर होते हैं।

पौधों के लिए मल्चिंग या बीज जमाने में उपयोग बागवानी में अखबार का इस्तेमाल मिट्टी को ढकने (मल्चिंग) या बीज जमाने के लिए किया जा सकता है। यह नमी बनाए रखने में मदद करता है और खरपतवार को भी रोकता है।